आज हम बताने जा रहे है, लौकी उगाने का आसान तरीका इन 5 स्टेप में : स्टेप 1: लौकी उगाने के लिए सबसे पहले डिस्पोजेबल प्लास्टिक के ग्लास ले जिसके नीचे की तरफ एक छेद कर दे। उसमें बगीचे की मिट्टी भरें । स्टेप 2 : फिर उस डिस्पोजेबल ग्लास में लौकी के बीज डालें और पानी भरे। स्टेप 3: पानी इस तरह से डालें कि एक बार पानी डालने पर वह पानी नीचे के छेद से निकल जाए।पानी भरा रहने पर बीज नहीं उग पाएगा और वह गल जाएगा। स्टेप 4ः पौधे को इस तरह पानी रोज एक बार दें ।इस तरह से करने पर 7 दिन बाद पौधा उग जाएगा। स्टेप 5: करीब 15 दिन बाद इस पौधे को क्यारी में लगा दें। यह भी पढ़ें: लौकी का ज्यादा उत्पादन कैसे लें।